फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP NEWS: कुमाऊं-गढ़वाल को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान...भाजपा के लिए कही ऐसी बात, पढ़िए आज की बड़ी खबरें

Sat, 18 May 2024 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: रानीबाग-अमृतपुर के जंगल में शनिवार की दोपहर एक बजे लगी आग से सड़क किनारे खड़ी बाइक में आग लग गई। आग से जलकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। पढ़ें आज की खबरें
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर चल रही कवायद पर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाओं, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और व्यापारियों के बाद अब कुमाऊं के उद्यमी भी नहीं चाहते कि यहां से हाईकोर्ट को गढ़वाल में शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि हाईकोर्ट ही तो कुमाऊं में एकमात्र बड़ी संस्था है। यदि इसे भी गढ़वाल शिफ्ट कर दिया जाएगा तो कुमाऊं में क्या ही रह जाएगा। ऊधमसिंह नगर जिले के उद्यमियों ने तो हाईकोर्ट को हल्द्वानी या उनके जिले में स्थापित करने की पैरवी की है।
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर रखी उद्यमियों ने अपनी राय, बोले- HC शिफ्ट हुआ तो क्या रहेगा कुमाऊं में
 

2- नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर चल रही कवायद पर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इसमें राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि हाईकोर्ट के मुद्दे पर भाजपा ने कुमाऊं और गढ़वाल के बीच दंगल कराने का काम किया है।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर राजनीति: कांग्रेस का भाजपा पर निशाना; कहा- कुमाऊं-गढ़वाल के बीच दंगल करा रही BJP
 

3- अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात डॉन प्रकाश पांडेय बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित अपने घर पहुंचा। डॉन पीपी अपने पिता के पीपलपानी में शामिल होने आया था। पीपी के पिता की 13 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। डॉन प्रकाश पांडेय को पीपलपानी में शामिल होने के लिए सात घंटे की पैरोल मंजूर हुई थी। बता दें कि, कुख्यात डॉन प्रकाश पांडेय अब संन्यासी बन चुका है। प्रकाश पांडेय को पहले देख चुके लोगों ने जब संन्यासी रूप में देखा तो हैरत में रह गए। 
Don Prakash Pandey: जब संन्यासी बनकर घर आया उत्तराखंड का डॉन, देखकर सभी हैरान; दाऊद को मारने का बनाया था प्लान
 

4- रानीबाग-अमृतपुर के जंगल में शनिवार की दोपहर एक बजे लगी आग से सड़क किनारे खड़ी बाइक में आग लग गई। आग से जलकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जंगल में लगी आग के धुएं की धुंध से सड़क पर आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
Nainital Forest Fire: जंगल की आग से बाइक जली...आवाजाही में सैलानियों को परेशानी, भाजपा नेता का बयान जारी
 
विज्ञापन

5- हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
Haldwani: देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख चिल्लाते रहे लोग; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें