फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटियां सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/हल्द्वानी। नीलम भारद्वाज की नाबाद 79 रनों की मदद से उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जयपुर में खेले गए क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की बेटियों ने पंजाब की टीम को पांच विकेट से हराया। उत्तराखंड की जीत में नीलम के अलावा कुमाऊं की दो और बेटियां चमकीं। मिनाक्षी ने जहां दो विकेट लिए, वहीं बिंदुखत्ता की लक्ष्मी ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। 16 अक्तूबर को आंद्रप्रदेश की बेटियों के साथ सेमीफाइनल
विज्ञापन

जयपुर की आरसीए मैदान पर पंजाब की कप्तान करिश्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन खुद ही पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। ओवर की अगली गेंद पर मीनाक्षी ने नई बैटर श्रुति को भी एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि मीनाक्षी हैट्रिक नहीं ले सकीं। एशमिन कौर और खुशी ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर 38 के पार पहुंचाया तभी साक्षी के सटीक थ्रो पर ऐशमिन रनआउट हो गईं। दूसरे छोर से साक्षी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। पंजाब की पूरी टीम 127 रन ढेर हो गई। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और सगुन शून्य पर रनआउट हो गईं। राघवी और ज्योति भी जल्द ही पवेलियन लौट गईं। एक छोर पर टिकी रामनगर की नीलम ने नाबाद 79 रन और बिंदुखत्ता की लक्ष्मी ने 25 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। नीलम ने अपनी पारी में 11 चौके मारे।
रामनगर में जश्न
रामनगर। कोच मो. इसरार अंसारी से क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाली नीलम के प्रदर्शन से रामनगरवासी काफी खुश हैं। कोच मो. इसरार अंसारी ने बताया कि नीलम सेमीफाइनल में भी बेहतर करेगी। नीलम को नवीन जोशी, दीपक शर्मा, हेमा छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, मानवेंद्र कड़ाकोटी ने भी बधाई दी। नीलम रामनगर रेलवे पड़ाव की रहने वाली है और जीजीआईसी रामनगर में 11 वी कक्षा की छात्रा हैं। जबकि लक्ष्मी बसेरा लालकुआं के बिन्दुखता में रहकर क्रिकेट के गुर सीख रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में भी बंटी मिठाई
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया बेटियों की जीत पर मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। बेटियों ने अपने खेल से नैनीताल और प्रदेश के साथ कोच, माता-पिता और सीएयू का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी हल्द्वानी के आवास विकास की रहने वाली है और कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में मनोज भट्ट, निश्चल जोशी उनके कोच हैं। केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही मीनाक्षी के स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें