फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP NEWS: कुमाऊं में इन खबरों से दिनभर गरम रहा बाजार...इस चर्चा के साथ बीता आज का दिन, पढ़िए बड़ी खबरें

Fri, 17 May 2024 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand News: सोमेश्वर रेंज में जंगल की आग में जलने से हुई युवक की मौत के बाद हर किसी की आंख में आंसू हैं और सरकारी तंत्र के खिलाफ आक्रोश। वहीं, नैनीताल जिले में स्मैक और चरस का कारोबार जमकर पैर पसार रहा है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- इस साल दावानल ने जिले में सबसे अधिक कहर बरपाया है। सोमेश्वर रेंज में जंगल की आग में जलने से हुई युवक की मौत के बाद हर किसी की आंख में आंसू हैं और सरकारी तंत्र के खिलाफ आक्रोश। इस घटना में हंसते-खेलते परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। मृतक युवक महेंद्र जब सिर्फ छह माह का था, उसके पिता की मौत हो गई। मां ने किसी तरह संघर्षों से इकलौते बेटे को पाला और उम्र के अंतिम पड़ाव में वह उसी के सहारे जीवन जी रही थी। अब उसके जीवन का सहारा हमेशा के लिए उसका साथ छोड़ गया।
विज्ञापन

Almora: पहले पति को खोया...अब इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग, मां का रो-रोकर बुरा हाल; जानें मामला
 

2- हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है।
Nainital: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में तारीफ...तो गढ़वाल में हो रही निंद

3- नैनीताल जिले में स्मैक और चरस का कारोबार जमकर पैर पसार रहा है। युवा पीढ़ी और अच्छे घर के लोग भी इसके चुंगल में फंस रहे हैं। नशे से युवाओं का भविष्य तो खराब हो ही रहा है वह अपराध करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। 
Uttarakhand: नैनीताल के युवाओं को तबाह कर रहा नशा, गलियों में बिक रही स्मैक; अब ये बात बढ़ा रही टेंशन
 

4- हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विचार को लेकर कुमाऊं की महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि पहाड़ से उच्च संस्थानों को मैदान की ओर ले जाना न तो जनभावनाओं के अनुकूल है और न ही अलग राज्य की कल्पना के अनुरूप। कहा इससे कुमाऊं का विकास थम जाएगा।
Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विचार को महिलाओं की ना...जानें कुमाऊं-गढ़वाल को लेकर क्या बोली नारी शक्ति
 

5- उत्तराखंड के जंगलों में पिरूल गिरने से आग लगने की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट धनियाकोट के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग को बुझा लिया।
Nainital Forest Fire: झुलसे पहाड़, फिर जंगल में लगी आग...वन संपदा को नुकसान; वन विभाग की ग्रामीणों से खास अपील
 
विज्ञापन

6- जागेश्वर धाम में इन दिनों औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में जो इंतजाम हैं वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग की क्षमता से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है।
Jageshwar Dham: जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़...इंतजाम नाकाफी, हर रोज जाम से जूझ रहे हैं पर्यटक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें