सितारगंज में पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हल्द्वान में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश यातायात नगर में कंपनी के कार्यालय के पास उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
1- सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पोल्ट्री फार्म के बाहर रखी चारपाई पर श्रमिक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2- हल्द्वान में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश यातायात नगर में कंपनी के कार्यालय के पास उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। पुलिस को कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है।