2- पर्वतीय क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने ओखलढूंगा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक जीप को जांच के लिए रोका तो उसमें 17 यात्री बैठे हुए थे जबकि वाहन सात सवारी में पास था। जीप की फिटनेस, टैक्स भी जमा नहीं था। परिवहन विभाग के टीटीओ ने हैड़ाखान पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
Haldwani: सात यात्रियों को ले जाने का परमिट...जीप में ठूंस दिए 17 लोग, परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
3- धारचूला क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क तीन स्थानों पर बंद हो गई है। इसके चलते करीब 50 आदि कैलाश यात्री और दारमा, व्यास, चौंदास घाटी को जाने वाले ग्रामीण फंसे रहे।
Pithoragarh Rain: चीन सीमा पर भारी बारिश से तबाही, भूस्खलन के बाद मार्ग बंद; यात्रियों के साथ ग्रामीण भी फंसे
4- मुरादाबाद निवासी युवक कर्ज नहीं चुका पाया। इस कारण उसने 25 जून की रात फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Haldwani: अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, 25 जून की रात लगाई फांसी, सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत
5- विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पंतनगर की पीड़िता मिली। उसने पुलिस की ओर से अभी तक मुकदमा दर्ज न किए जाने पर मदद की गुहार लगाई है।
Udham Singh Nagar News: पीड़िता ने विधायक बेहड़ से लगाई मदद की गुहार