फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, लोगों को दी सलाह; देखिए तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2024 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंप कार्यालय में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंप कार्यालय में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई।

विज्ञापन


जनसुनवाई में आमजनमास की मुख्यतयाः भूमि विवाद, सड़क, अतिक्रमण, राशन कार्ड, ब्याज पर धनराशि देने आदि की समस्याओं का आयुक्त ने मौके पर समाधान किया गया। काफी समय से लंबित भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान होने व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया। 
 

जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
जनसुनवाई में कुछ समस्यायें धनराशि को ब्याज में देने के संबंध में आई। आयुक्त ने कहा कि ब्याज में धनराशि देना और उसके पश्चात प्रताड़ित करना घोर अपराध है। उन्होंने कहा जो लोग ब्याज में पैसे देने का कृत्य करते है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा जिन लोगों के पास साहूकार का लाईसेंस है उनको छोड़कर अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जायेगी।
 

दीपक रावत से बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड रामगढ़ ग्राम हृवेली पंपिग योजना में जलसंस्थान द्वारा जलजीवन मिशन के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि योजना में कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है और दो माह से कार्य नहीं हुआ है। जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के मुख्य अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में तलब कर सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे है उन्हें तुरन्त हटाया जाए। उन्होंने कहा भीमताल, रामगढ़ व बेतालघाट ब्लाक में जेजेएम के कार्यों में प्रगति धीमी है, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि जहां कार्य में ढिलाई बरती जा रही है वहा पर कार्रवाई की जायेगी।
 

दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
जनसुनवाई में नवल गुप्ता निवासी हल्द्वानी ने मकान खरीदने के एवज में विनेश कुमार को एडवांस मे एक लाख 21 हजार की टोकन मनी दी थी। विनेश कुमार द्वारा मकान भी नहीं दिया गया और ना ही धनराशि नवल गुप्ता को वापस दी गई। आयुक्त ने दोनों को कार्यालय में तलब कर नवल गुप्ता को एक लाख 21 हजार की धनराशि चैक के माध्यम से वापस दिलाई। जिस पर नवल गुप्ता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। 
 
विज्ञापन

जनसुनवाई में दिनेश सिंह रावत कोश्याकुटौली ने कहा कि उनके ग्राम में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 30 परिवार पेयजल की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने पेयजल लाइन को ठीक कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान को शीध पेयजल लाइन सुचारू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनसुनवाई में बृजेश सिंह बिष्ट मुखानी ने बताया कि भवाली रोड जाखिया में उनकी भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दिया है। उन्होंने भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। शोभा भट्ट निवासी शीशमहल ने राशनकार्ड बनाने का अनुरोध किया। कमला देवी निवासी हल्दूचौड ने पैत्रिक भूमि में नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें