फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: पांच बच्चों की मां के लिए काल बनी चारधाम यात्रा, यहां लॉकडाउन जैसे हालात; पढ़ें कुमाऊं की खबरें

Thu, 13 Jun 2024 07:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गंगोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रियों की बस खाई में गिरने से पेशकारपुर मोतीराम नया बाजार हल्दूचौड़ निवासी दीपा बड़सिलिया की मौत हो गई। हल्द्वानी में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- गंगोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रियों की बस मंगलवार देर रात गंगनानी के पास खाई में गिरने से पेशकारपुर मोतीराम नया बाजार हल्दूचौड़ निवासी दीपा बड़सिलिया की मौत हो गई। उनके साथ पति भी घायल हुए हैं, जिनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है उनके घर पर कोई नहीं था, जिससे घर पर सन्नाटा है।
विज्ञापन

गंगोत्री हादसा: महिला की मौत के बाद घर में पसरा सन्नाटा...पति घायल, चारधाम यात्रा के लिए गया था दंपति
 

2- देश के कई शहरों में तापमान इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है। हल्द्वानी में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में दिन का तापमान बढ़ने के साथ रातें भी उमस भरी हैं। बुधवार को हल्द्वानी का तापमान रिकॉर्ड 43.4 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले हल्द्वानी का सर्वाधिक तापमान 23 जून 2009 को 43.5 डिग्री था। यह गुलाबी शहर जयपुर में 42 डिग्री से अधिक है जबकि दिल्ली, चंड़ीगढ़ का तापमान इससे थोड़ा ही ज्यादा है।
Weather: जून में जल रहा उत्तराखंड, जयपुर से ज्यादा गर्म हो गया हल्द्वानी...पारा 43 पार; बाजारों में सन्नाटा
 

3- हल्द्वानी में बिजली विभाग ने बुधवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग ने करीब 67 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उनके कनेक्शन काटे।
Uttarakhand: हल्द्वानी में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 कनेक्शन काटे; इन जगहों पर चलाया चेकिंग अभियान
 

4- भारत-नेपाल सीमा के पास खेलड़िया गांव बाइस पुल में बुधवार सुबह शॉर्टसर्किट से पांच मजदूरों के घरों में आग लग गई। दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर खेलड़िया गांव में पांच घर जले
 
विज्ञापन

5- गेठीगाड़ा के ग्रामीणों ने बीएसएनएल टावर को जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से मोबाइल टावर को शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
Pithoragarh News: बीएसएनएल मोबाइल टावर शुरू नहीं होने से लोगों में गुस्सा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें