2- किच्छा के पास पुलभट्टा पुलिस ने बैगुल डैम के पास दो बाईकों पर सवार सितारगंज के दो सगे भाईयों समेत तीन नशे के सौदागरों को 124 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे किच्छा में बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय भेजने की तैयारी में जुटी है।
Kichha: नहीं थम रहा नशे का कारोबार, 124 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार, जांच में पुलिस
3- आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आदि कैलाश को जाते समय ग्राम कुटी के येकांग नाले के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। एक घायल यात्री को सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कुटी पोस्ट में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।
Road Accident: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, दो महिला समेत चार घायल
4- नैनीझील में बुधवार शाम पाल नौका के पलटने की घटना के बाद भी पालिका प्रशासन नहीं जागा। पालिका के अधिकारियों ने दूसरे दिन घटनास्थल पर जाकर जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई। बृहस्पतिवार को पर्यटक झील में बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करते दिखाई दिए। लेकिन न तो पालिका की टीम ने कोई कार्रवाई की और न ही नाव चालकों की ओर से पर्यटकों को टोका गया। ऐसा लगता है कि पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
Nainital: नैनीझील में पाल नौका पलटने के बाद भी नहीं जागा पालिका प्रशासन, जांच करने तक की नहीं उठाई जहमत
5- नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल पर प्रयागराज के पर्यटकों ने मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दो कारों की भिड़ंत में उन्हें मामूली चोट आई। उन्हें डायल 112 ने सरकारी अस्पताल के बजाय नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और जिससे बेहोश हो गए।
Haldwani: प्रयागराज के पर्यटकों ने नैनीताल के एक अस्पताल पर लगाए आरोप, कहा- बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और फिर