फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: नोएडा के युवक ने उत्तराखंड में किया गंदा काम, काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन; पढ़ें खबरें

Fri, 07 Jun 2024 07:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में सड़क हादसे में मारे गए छह लोगों के शवों का बृहस्पतिवार को तुषराड़ घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया। काशीपुर में एक तलाकशुदा महिला ने नोएडा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- बृहस्पतिवार को पतलोट में 14 यात्रियों से ठूसा ठूस मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में सात यात्रियों की मौत और सात यात्री घायल हो गए थे। अमर उजाला ने भीमताल, भवाली, ओखलकांडा, गरमपानी, बेतालघाट और धारी मार्ग पर टैक्सी वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर अभियान चलाया तो अभियान में यात्रियों के ठूसा-ठूसा होने के साथ वाहन के ऊपर भी ओवरलोड सामान रखा मिला। वहीं खनस्यू में पुलिस थाने से महज एक किमी पहले पांच सीटर पास कैंपर वाहन में 15 यात्री ठूसे हुए मिले। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने कैंपर यूके04टीबी5610 को रोककर वाहन को सीज किया। साथ ही चालक का लाइसेंस और वाहन परमिट निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

Nainital: सात लोगों की मौत के बाद भी...काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पांच सीटर गाड़ी में ठूंसे मिले 15 यात्री
 

2- भीमताल के ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग पर अनरबन के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए छह लोगों के शवों का बृहस्पतिवार को तुषराड़ घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया। इनमें एक ही परिवार के तीन लोगों समेत छह चिताएं जलने पर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं इस हादसे में सातवें मृतक सहायक अध्यापक का शव उनके परिजन काशीपुर ले गए, वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Road Accident: एक साथ जलीं छह लोगों की चिताएं, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम; जानें मामला
 

3- काशीपुर नगर क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने नोएडा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kashipur: तलाकशुदा महिला के साथ हुआ पाप, नोएडा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; जानें मामला
 

4- रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई और अराजकता करने वाले दंपती सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस को केस दर्ज करने में चार दिन का वक्त लग गया। मुख्य आरोपी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुआ है।
Rudrapur: घर में घुसकर बवाल और तोड़फोड़ में दंपती समेत आठ पर केस दर्ज, रंजिश में दिया था घटना को अंजाम
 
विज्ञापन

5- लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक में साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये गंवा दिए। बैंक मैनेजर की सूझबूझ से दूसरी बार रुपये जाने से बच गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल 1930 में कर दी है।
पापा को आया फोन: साइबर ठग बोला- बेटा किडनैप हो गया है, रकम न भेजने पर गोली मारने की धमकी दी, ठगे 1.20 लाख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें