फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: हीरानगर और मुखानी के आठ हजार घरों में उपकारागार जेल से मिलेगी गैस, कैप्सूल से होगा वितरण

Thu, 14 Mar 2024 11:53 AM IST
हीरा मेहरा हरीश पांडे, संवाद

सार

हल्द्वानी के हीरानगर और मुखानी क्षेत्र के आठ हजार घरों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति शुरू हो जाएगी। एचपीसीएल ने जेल परिसर में अपना गैस स्टेशन तैयार किया है। लाइन डालने के बाद यहां गैस वितरण शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
आठ हजार घरों में उपकारागार जेल से मिलेगी गैस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरानगर और मुखानी क्षेत्र के आठ हजार घरों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति शुरू हो जाएगी। एचपीसीएल ने जेल परिसर में अपना गैस स्टेशन तैयार किया है। लाइन डालने के बाद यहां गैस वितरण शुरू हो जाएगा।

एचपीसीएल की रुद्रपुर से आ रही गैस स्टील पाइपलाइन अभी शुरू नहीं हो पाई है। मुख्य पाइपलाइन शुरू नहीं होने के कारण एचपीसीएल पाइपलाइन से गैस आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जब तक स्टील गैस पाइपलाइन शुरू नहीं होती है तब तक एचपीसीएल जेल परिसर में बने गैस स्टेशन से गैस सप्लाई करेगा।

इस गैस स्टेशन में गाड़ियों से गैस आएगी। ये गाड़ियां जेल परिसर में खड़ी हो जाएंगी। यहां से पाइपलाइन में गैस जाएगी। एक गाड़ी से आठ हजार कनेक्शन के लिए गैस दी जा सकती है। एचपीसीएल ने घरों में कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही जेल से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- IAS Deepak Rawat: महिला की एक शिकायत...एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर, अब दौड़ लगा रहे नगर निगम के कर्मचारी

विज्ञापन

60 हजार रुपये सालाना में एचपीसीएल और जेल प्रशासन में हुआ एग्रीमेंट
जेल प्रशासन और एचपीसीएल के बीच गैस स्टेशन खोलने को लेकर अनुबंध हो चुका है। एचपीसीएल जेल प्रशासन को 60 हजार रुपये सालाना इसका भुगतान करेगा।

फिर खुदेगी हीरानगर की सड़क
हल्द्वानी नगर निगम ने एचपीसीएल को सड़क खोदने की अनुमति दे दी है। एचपीसीएल सड़क खोदकर गैस पाइपलाइन बिछाएगा। साथ ही एक महीने के भीतर इस सड़क को दोबारा सही भी करेगा। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि एचपीसीएल को हीरानगर जेल कैंपस से जेल रोड तक 200 मीटर और हीरानगर से जजफार्म तक 400 मीटर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें