डीजी हेल्थ के दौरे के समय देखने को मिली अव्यवस्था
हल्द्वानी बेस अस्पताल में मंगलवार को डीजी हेल्थ डॉ. विनीता साह के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इस बीच मरीजों को छोड़ने के लिए वार्ड बॉय नहीं थे। इस पर तीमारदार अपने मरीज को खुद व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाते दिखे। हालांकि स्ट्रेचर पर अक्सर गंदी दिखने वाली चादर मंगलवार को बदलीं हुई थीं।