फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raids in Kashipur: भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जोड़ा जा रहा मामला

Wed, 07 Feb 2024 04:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Uttarakhand: उत्तराखंड में ईडी की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस नेता हरक रावत के ठिकानों के साथ ही काशीपुर में बीजेपी नेता के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता अमित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में बीजेपी नेता के आवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। ईडी की टीम बाजपुर रोड स्थित भाजपा नेता अमित सिंह के आवास को खंगाल रही है। इस छापेमारी को हरक सिंह रावत से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि, आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है। भाजपा नेता अमित सिंह के निवास पर भी इसी सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस छापेमारी से भाजपा नेता समेत हरक रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ईडी की टीम भाजपा नेता अमित सिंह के निवास पर मौजूद है। गौर हो कि उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम वित्तीय लेनदेन के मामलों की जानकारी जुटा रही है। हरक सिंह रावत के तमाम ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें