अभी हाल में कुमाऊं से 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को एडिशनल एसआई बनाया गया था। इसी के साथ इनके स्थानांतरण भी किए गए। इसमें कई अभी भी मैदानी जिलों में जमे हैं।
डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के सभी एसएसपी को एडिशनल एसआई बने पुलिस कर्मियों को जल्द रिलीव करने को कहा गया है। साथ ही पूर्व में हुए स्थानांतरण को लागू करने को कहा गया है। कहा कि पहाड़ में लंबे समय से काम रहे पुलिस कर्मियों को भी मैदानी जिलों में तैनाती मिलनी चाहिए।
लंबे समय से एक चौकी-थाने में जमे कई सिपाही छुट्टी पर गए
डीआईजी के आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली है। सूत्रों की माने तो अनिवार्य स्थानांतरण से बचने के लिए कई पुलिसकर्मी बिना बताए छुट्टी पर चले गए हैं। कई बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले रहे हैं। ऐसे मामले नैनीताल जिले और ऊधमसिंह नगर में सामने आ रहे हैं।