फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएयू सचिव ने स्टेडियम के लिए सीएम से की मुलाकात, धामी से मिला ये जवाब

Tue, 16 Jan 2024 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

प्रदेश में आईपीएल मैच होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस दिशा में सीएयू सचिव महिम वर्मा को उचित कार्रवाई करने भरोसा दिया है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आईपीएल मैच होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस दिशा में सीएयू सचिव महिम वर्मा को उचित कार्रवाई करने भरोसा दिया है। यह बात महिम वर्मा ने फोन पर साझा की।

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम और पहाड़ में क्रिकेट की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर भी उन्होंने सीएम से चर्चा की। सीएयू सचिव ने प्रदेश में आईपीएल के आयोजन के लिए क्रिकेट स्टेडियम की जरूरत बताते हुए उसे सीएयू को दिए जाने की भी मांग की है।

ये पढ़ें- Bageshwar: सरयू नदी के तट पर खूब चले सियासी शब्द बाण, हुई राजनीतिक दलों की सभाए...विपक्ष ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल आईपीएल के मैच आज तक देहरादून में नहीं हो सके हैं। बता दें कि देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बना हुआ है। इस मैदान कोअफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड भी बनाया हुआ था। मगर अफगानिस्तान के इस मैदान को छोड़ने के बाद से इस मैदान पर सिर्फ लीजेंड लीग के ही मुकाबले हो सके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें