रामलीला मैदान मल्लीताल में मंगलवार को भीमताल हरेला महोत्सव का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। मंगलवार को महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर, हरमन माइनर स्कूल, पहाड़ी पड़ोसन ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
लोक गायिका दीक्षा ढोडियाल और लोक गायक अमित गोस्वामी ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भीमताल हरेला महोत्सव ऐतिहासिक मेला है। उन्होंने कहा कि भीमताल के हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रयास किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की मुहिम की गई है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के पौधारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि भीमताल में पार्किंग का निर्माण कार्य भी जल्द कराया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि हरेला मेला भीमताल की पहचान है। इसे राज्य मेला घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है।