फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की पूनम ने फिर झटका ‘सोना’

विज्ञापन
नेशनल माउंटेन बाइक चैम्पियन शिप में गोल्ड जीतने वाली मुक्तेश्वर की पूनम खोलिया। फोटो: मेल से
विज्ञापन
हल्द्वानी। 16वीं नेशनल माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में दूसरे दिन खिलाड़ियों के विभिन्न वर्गों में टायम ट्रायल और मास स्टार्ट रेस का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को टायम ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्तेश्वर की पूनम खोलिया ने दूसरे दिन मास स्टार्ट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

साइकिल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बलौट रिजार्ट में शुरू की गई चैंपियनशिप में सुबह दो वर्गों में टायम ट्रायल रेस के बाद पांच वर्गों में मास स्टार्ट रेस हुई। मास स्टार्ट महिला वर्ग में मुक्तेश्वर की पूनम खोलिया ने 29 मिनट 07 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता। बृहस्पतिवार को भी पूनम ने टाइम ट्रायल में गोल्ड हासिल किया था। यहां साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह, उत्तराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, उपाध्यक्ष विकास किरौला, सचिव मनिंदर पाल सिंह, डायरेक्टर वीएन सिंह, सचिव प्रभात पांडे, संयुक्त सचिव विजय पाठक, संदीप गोस्वामी, अनु सूर्या आदि रहे।
बारिश भी नहीं रोक सकी रफ्तार
बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश भी खिलाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा सकी। रेस के लिए गांव के खेतों में 4.3 किलोमीटर का ट्रैक बनाया गया था, जिसमें कच्चे ट्रैक पर कीचड़ और ऑफ रोड पर फिसलन थी लेकिन इसके बाद भी रेस के लिए हौसला कम नहीं हुआ और खिलाड़ियों ने जंप के साथ ही ऑफ रोड से गुजर कर रेस पूरी की।
विज्ञापन

आज डाउनहिल रेस, हवा में कलाबाजी करेंगे रेसर
माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रेसरों ने टाइम ट्रायल और मास स्टार्ट रेस में दम दिखाया लेकिन शनिवार को खिलाड़ी खतरनाक स्टंट के साथ चुनौतीपूर्ण डाउनहिल रेस का प्रदर्शन करेंगे। साइकिल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष विकास किरौला ने बताया कि डाउनहिल रेस के लिए पूरे देश से 12 डाउनहिल राइडर बलौट में पहुंचे हैं। इसके लिए 800 मीटर का ट्रैक तैयार किया है। रेस ऊंचाई से शुरू होकर ढलान पर समाप्त होगी, जिसमें कोई समतल ट्रैक नहीं होगा। इसमें रेसरों को लकड़ी के रैंप और गहरे गड्ढों से गुजरकर करीब 15 फुट ऊंची जंप करनी होती है। अभी तक विदेशों में ही डाउनहिल रेस देखने को मिलती है। इसके लिए रेसरों को विशेष तरह की साइकिल का इस्तेमाल करना होता है। इसी के साथ शनिवार को ही चैंपियनशिप का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें