फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
हल्द्वानी में रैली निकालते उपनल कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने कैबिनेट के दो हजार रुपये वेतन बढ़ोतरी के फैसले को भद्दा मजाक बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरनास्थल बुद्ध पार्क से कर्मचारियों का जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा और फिर धरनास्थल तक गया। वक्ताओं ने कहा कि 10 साल से ऊपर सेवा वालों का तीन हजार और उससे नीचे सेवा वालों का केवल दो हजार रुपये वेतन बढ़ाया गया है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन अध्यक्ष पीएस बोरा, मोहन रावत, हेमा आर्या, जानकी, नेत्रपाल, रेनू बोरा, खेमराज साहू, सीमा तिवारी, कविता, मनीष तिवारी आदि कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें