फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में फिर दो कोरोना संक्रमित पर्यटक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में फिर दो पर्यटकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन कोरोना संक्रमित पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की वजह से हड़कंप का माहौल बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 31 दिसंबर को नैनीताल में नागपुर निवासी एक पर्यटक संक्रमित होने के बाद गुम हो गया था। वहीं रविवार को महाराष्ट्र निवासी दो पर्यटकों में फिर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से पर्यटकों का परिवार नैनीताल घूमने आया था, जो एक होटल में ठहरे हुए थे। वापसी में एयरपोर्ट में कोविड जांच दिखाने के लिए 31 दिसंबर को बीडी पांडे अस्पताल में पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच की थी। इधर, रविवार को रिपोर्ट आने के बाद परिवार के चार लोगों में से दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि पर्यटकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पर्यटकों के संपर्क नंबर में कॉल करने का प्रयास किया लेकिन सभी नंबर बंद आ रहे हैं। बताया कि पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें