फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए दो भाइयों की गौला नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक बच्चे रोमींस की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में बृहस्पतिवार की शाम स्नान करते समय दो सगे भाई डूब गए। एक आठवीं और और दूसरा छठवीं का छात्र था। दोनों नौ साथियों के साथ नहाने गए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मूल रूप से रामपुर जिले के बिलासपुर के रहने वाले राम प्रकाश श्रीवास्तव यहां गौजाजाली पुरानी आईटीआई में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे रोबिन (15) और रोहन (12) अपने सात अन्य साथियों के साथ गौलानदी में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करते समय रोबिन डूबने लगा। बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई आगे बढ़ा लेकिन वह भी डूबने लगा। एक अन्य किशोर ने रोहन को बचाने की कोशिश की लेकिन डूबने के डर से वह बाहर निकल आया। स्नान कर बाहर निकले तन्मय, आदित्य और आदर्श ने डूबते हुए साथियों को बचाने के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस फोर्स और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों को पुलिस ने बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि स्नान करने के लिए नौ बच्चे आए थे लेकिन दोनों भाइयों को डूबते देखकर तीन मौके से भाग निकले।

मृतक बच्चे रोहन की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें