फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकटुक चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रानीखेत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान बंद रेलवे फाटक को टुक टुक के चालक ने टक्कर मारकर बैरियर टूट गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने टुकटुक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। इस दौरान दो घंटे से अधिक समय तक गौला रोड में यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

काठगोदाम से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही जैसलमेर के लिए रवाना होने लगी तभी गेटमैन ने गौला रोड पर स्थित रेलवे फाटक को बंद किया। इसी समय बिंदुखत्ता की ओर से आ रहे टुक टुक चालक ने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। इसके चलते बैरियर टूट गया। गेटमैन ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने टुकटुक को कब्जे में ले लिया।
मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। रेल कर्मियों एवं आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए वैकल्पिक बैरियर की व्यवस्था कर करीब ढाई घंटे में बैरियर की मरम्मत कर पुन: स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा का कहना है कि आरपीएफ ने टुकटुक को जब्त कर मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 160 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें