नैनीताल। नगर में रविवार को पर्यटकों की आमद कम नजर आई। यहां पहुंचे पर्यटकों ने नैनीझील में नौका विहार का लुत्फ उठाया।
दिन भर में 698 पर्यटकों ने चिड़ियाघर पहुंचकर हिमालयी वन्यजीवों को देखा। इसके अलावा कालाढूंगी मार्ग स्थित वाटर फाल में भी 806 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। वहीं हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 235 पर्यटक पहुंचे। साथ ही पर्यटकों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में प्राकृतिक गुफाओं के दीदार करने के साथ ही केबिल कार से स्नोव्यू की सैर की।
पर्यटकों ने बारापत्थर, किलबरी, पंगूट, हिमालय दर्शन, लवर्स प्वाइंट, टिफिनटॉप, खुर्पाताल, मनसा देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि दर्शनीय स्थलों के दीदार किए। पर्यटकों ने शाम को पंत पार्क में लगी अस्थायी दुकानों, तल्लीताल, मल्लीताल की दुकानों और तिब्बती, भोटिया व पालिका बाजार में खरीदारी की।