फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ कट गए, पुल बन गए, मामला चिट्ठियों तक सीमित रहा

विज्ञापन
रामनगर कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो मार्ग पर जेसीबी द्वारा काटे जा रहे पेड़। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट के कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बिना अनुमति पुल निर्माण और अवैध कटान का मामला एक अधिवक्ता की शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पुल निर्माण, कटान, दीवार निर्माण सहित कई कामों की जानकारी कॉर्बेट निदेशक को भी नहीं थी। हालांकि उन्होंने कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। यानी मामला चिट्ठी-पत्री तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

कालागढ़ टाइगर रिजर्व में कालागढ़ से पाखरो के बीच जहां 12 पुलों का निर्माण कराया गया, वहीं कई पेड़ों का कटान भी किया गया है। बताया जा रहा है कि जुलाई में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने देहरादून जाते समय इन निर्माण और पेड़ों का कटान देखा था। उन्होंने 19 जुलाई को कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ को पत्र लिखकर इन कार्यों की जानकारी और कार्य कराने की अनुमति के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके बाद भी लगातार निर्माण कार्य होता रहा है और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि अब तक कालागढ़ से पाखरो के बीच 50 से अधिक पेड़ों को काटा गया है और 12 पुलों का निर्माण हुआ है।
टाइगर सफारी के लिए कराए जा रहे कार्य: डीएफओ
रामनगर। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ किशन चंद्र ने बताया कि कालागढ़ से लेकर पाखरो तक जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, वे टाइगर सफारी के लिए कराए जा रहे हैं। मेरी यहां पर पोस्टिंग हुए चार महीने हुए हैं और टाइगर सफारी के लिए कार्यों की पहले से ही स्वीकृत हुई है। लो लाइन एरिया में नदी बहती है, उसके ऊपर छह मीटर के कलमठ बनाया गया है। पुलों का निर्माण नहीं हुआ है। हाथी दीवार निर्माण, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने, लैंटाना उखाड़ने सहित कई कार्य हो रहे हैं। सभी कार्यों की अनुमति ली है। कॉर्बेट निदेशक की ओर से लिखे गए पत्र का जवाब भी दे दिया गया था।
विज्ञापन

अवैध कटान और पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों की जानकारी होने पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया था। डीएफओ की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें