फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वे रूट पर उड़ रही नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
लोहाघाट डाकबंगला रोड़ में वन वे नियम तोड़ कर घुसे डम्पर से लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसडीएम के निर्देश बाद संशोधित वन वे नियमों की हवा निकल गई है। एसडीएम के निर्देश को सख्ती से पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। कुछ वाहन चालकों की ओर से मनमाने तरीके से निर्धारित वन वे रूट में नियमों के विरुद्ध वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिन्हें रोक पाने में पुलिस बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन

पूर्व में एसडीएम केएन गोस्वामी की अदालत ने जयंती भवन से हथरंगिया, मीनाबाजार, डाकबंगला रोड होते हुए वीर कालू सिंह माहरा चौक तक वन वे लागू किया था। बाद में व्यापारियों की मांग पर एसडीएम ने रूट में बदलाव कर वीर कालू सिंह माहरा चौक से वाहनों को मीना बाजार जयंती भवन जाने की अनुमति दी थी। वाहन चालक मनमाने तरीके से अपने वाहनों को नियम विरुद्ध डाल रहे हैं, जिन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
शनिवार शाम को प्रतिबंध के बावजूद डाकबंगले की ओर से नियम विरुद्ध आए डंपर से जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की मांग की। इधर एसओ जसवीर सिंह चौहान का कहना है कि वन वे रूट में नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें