फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं आने पर बिफरे व्यापारी

विज्ञापन
रामनगर ऊर्जा निगम कार्यालय में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से वार्ता करते व्यापारी। संवाद - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। हड़ताल के चलते शहर की बिजली गुल होने पर गुस्साए व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारी भी बिजली बहाल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। हालांकि बिजली शाम होते ही सुचारु हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से रामनगर की बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते शाम के समय व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। हड़ताल के चलते ऊर्जा निगम के अफसरों के फोन बंद रहे। इस बीच फोन में बात नहीं होने पर व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया। व्यापारियों के हंगामे को देखते हुए ऊर्जा निगम के कार्यालय में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, शिवि अग्रवाल, शलभ मित्तल, मनमोहन अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल, राकेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।
उसके बाद व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल घासमंडी बिजली घर पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिला। एसडीएम शुक्ल ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है, तब व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

पहाड़ में भी बिजली ने रुलाया
भीमताल/भवाली/गरमपानी। बिजली कार्मिकों की हड़ताल के कारण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग छह घंटे बिजली गुल रहने से परेशान रहे। बिजली नहीं आने से भीमताल बाईपास, हैड़ाखान, मेहरागांव, तिरछाखेत और घोड़ाखाल क्षेत्र के लोग परेशान रहे। वहीं, सब स्टेशन गरमपानी और बेतालघाट के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इधर भवाली के फरसौली, नगारीगांव और रामगढ़ में भी बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। देर शाम बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें