रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में एक बाघ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कर उसे जला दिया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग आमपोखरा रेंज के शिवनाथ पूरी में प्लाट 58 में सोमवार देर शाम वनकर्मियों को गश्त के दौरान एक बाघ का शव मिला। आरोप है कि वन विभाग ने गुपचुप तरीके से बाघ के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया और इसके बाद शव को जला दिया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बाघ की उम्र एक से डेढ़ वर्ष के बीच रही होगी। कहा कि आपसी संघर्ष में बाघ की मौत हुई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।
‘सड़ी गली हालत में था बाघ का शव’
डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया जिस समय बाघ का शव मिला। वह सड़ी गली हालत में था, ऐसा प्रतीत होता है कि बाघ की मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी। फिलहाल बाघ की मौत की जांच पड़ताल की जा रही है।