फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Killed Cow: कानिया में बाघ ने एक और गाय को मारा, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में बढ़ते बाघों के हमले से लोग दहशत में हैं। रामनगर के कानिया गांव में बाघ ने एक और गाय को मार दिया। बाघ के बढ़ते हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा किया। 
विज्ञापन
Tiger - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के कानिया गांव में बाघ ने एक और गाय को मार दिया। बाघ के बढ़ते हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा किया। कॉर्बेट और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर और प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


किशनपुर कानिया में हीरालाल के गोठ में घुसकर बाघ ने गाय को निवाला बना लिया। सूचना तत्काल वन कर्मियो को दी। सूचना पर कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी, बिजरानी रेंज के रेंजर सहित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने कहा कि वह हांका लगाकर अपनी और अपने जानवरों की सुरक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चार दिसंबर को कॉर्बेट कार्यालय में धरना देने का ऐलान किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने सुरक्षा देने की मांग की। कानिया में बाघ तीन गायों को मार चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें