फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने पकड़ा, अभी तक 92 लोगोंं की गिरफ्तारी

Mon, 04 Mar 2024 07:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani Violence Case: हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 92 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

 
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 92 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस की धरपकड़ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद पुलिस हिंसा भड़काने वाले और प्रकरण में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार देर रात हिंसा मामले में पुलिस ने आजादनगर बनभूलपुरा निवासी जहीर, उत्तर उजाला क्षेत्र निवासी मो. शाकिर और लाइन नंबर 18 निवासी दानिश खान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- प्यार में धोखा: सिर्फ इस बात को लेकर सनकी आशिक ने प्रेमिका की हत्या की, पुलिस शिकंजे में आरोपी; खोला राज

विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद सत्र न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जहीर अब्दुल मलिक का चालक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें