फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: हिंसा के बाद लोगों ने छोड़ा घर, भागने वालों को जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस; CCTV से जांच शुरू

Mon, 04 Mar 2024 04:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद से कई परिवार अपना घर छोड़कर जा चुके हैं। पुलिस ऐसे परिवार के सदस्यों को ढूंढ रही है जो उपद्रव फैलाने में शामिल थे। पुलिस ने करीब आधा दर्जन महिलाओं को चिह्नित कर पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद से कई परिवार अपना घर छोड़कर जा चुके हैं। पुलिस ऐसे परिवार के सदस्यों को ढूंढ रही है जो उपद्रव फैलाने में शामिल थे। पुलिस ने करीब आधा दर्जन महिलाओं को चिह्नित कर पहचान शुरू कर दी है। हिंसा के बाद से फरार कुछ आरोपियों की लोकेशन बरेली और उसके आसपास के जिलों में मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में महिलाओं को भी फोर्स पर पत्थर बरसाते देखा गया था। पुलिस ने मामले में अब तक पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब आधा दर्जन महिलाओं को चिह्नित कर उनकी पहचान की कार्रवाई तेज कर दी है। सर्विलांस टीम वीडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि में जुटी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Nainital:...मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया, इसमें मेरा हाथ नहीं; सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल, जानें मामला

वहीं पुख्ता सबूत जुटाने के बाद पुलिस गिरफ्तारी शुरू करेगी। पुलिस उपद्रव में शामिल ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जो घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए जल्द बाहरी जिलों का रुख कर सकती है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें