फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने किशोरी के पिता, भाई और जीजा के भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक फरवरी में नगर के एक नाले में नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को नवजात की मां (किशोरी) के बारे में जानकारी हो गई। पूछताछ के दौरान नवजात की मां ने मामले में अपने रिश्तेदार किशोर पर आरोप लगाया था। अप्रैल में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला था। कुछ दिन बाद ही किशोर के पिता ने किशोरी के मां-बाप, भाई, जीजा समेत छह लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुलिस ने मामले में किशोरी के पिता, भाई और जीजा के भाई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने तीनों का मेडिकल चेकअप कराया, इसमें किशोरी का भाई रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित निकला। एसएसआई मोहम्मद युनूस ने बताया कि पिता और जीजा के भाई को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं कोरोना संक्रमित आरोपी को पुलिस कस्टडी में 14 दिन के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें