फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से जर्मन शेफर्ड को उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की घनी आबादी के बीच तेंदुआ घर में घुसकर जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उठा ले गया। ये पूरा वाकया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर की रात ओक लॉज क्षेत्र निवासी करन सिंह बिष्ट के घर में घुसा तेंदुआ दोमंजिले पर चढ़ा और उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। बिष्ट ने बताया कि वह 25 नवंबर को एक शादी समारोह में हल्द्वानी गये थे। वह अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को घर के बाहर चेन से बांधकर गये थे।
दूसरे दिन जब वह वापस लौटे तो कुत्ता गायब था। परिवार के लोगों ने सोचा कि कुत्ता चेन तोड़कर कहीं चला गया होगा और वापस लौट जाएगा। दो दिन तक जब कुत्ता नहीं लौटा तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। फुटेज देखने पर मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें