फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोवंश तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की मीट की दुकान सील

Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोवंश तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। नगर पालिका ने एक आरोपी की भीमताल बाजार में स्थित मीट की दुकान को भी सील कर दिया है। बुधवार को सूर्यागांव में ग्रामीणों ने एक वाहन में आठ गोवंश ले जाते वाहन को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय जंतवाल, भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और अन्य ग्रामीणों ने वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाल राजेश यादव ने अख्तर हुसैन, रवि सिंह लमगड़िया और कमलेश सिंह नेगी को हिरासत में लिया। मवेशियों को धर्मेंद्र पांडे की निजी गोशाला में भेजा गया। स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने रात को कोतवाली घेरकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गो तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


दुकान सील और स्थानीय लोगों की मांग

नगर पालिका ईओ राहुल सिंह के आदेश पर अख्तर हुसैन की मल्लीताल बाजार स्थित मीट की दुकान को सील किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोवंश रामगढ़ क्षेत्र से लाए जा रहे थे। उन्होंने सीओ रविकांत सेमवाल से बाहरी लोगों के सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें