फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Fri, 17 Apr 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों और महाविद्यालयों के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) के लिए समर्थ पोर्टल पहले 15 अप्रैल को खोला गया था, उस पर आवेदन करने की तिथि अब 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। छात्र इस निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा आवेदन पत्र भरकर आवश्यक शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें