फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कॉर्बेट का ढिकाला केटीआर से होगा नियंत्रित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) के डीएफओ ने कॉर्बेट निदेशक को पत्र लिखकर ढिकाला समेत चार पर्यटन जोन का नियंत्रण की मांग करते हुए पौड़ी गढ़वाल जिले में पड़ने वाले वन क्षेत्र को हस्तांतरण करने को कहा है। डीएफओ के इस पत्र के बाद रामनगर के पर्यटन कारोबारियों में हड़कंप मचा है। उनका कहना है कि यदि पर्यटन जोन का नियंत्रण केटीआर प्रशासन करेगा तो रामनगर के पर्यटन कारोबारियों के रोजगार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडाउन के डीएफओ किशन चंद ने 13 नवंबर को एक पत्र कॉर्बेट निदेशक को लिखा, जिसमें बताया गया कि पौड़ी गढ़वाल के लोगों की मांग है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जनपद पौड़ी गढ़वाल में पड़ने वाले वन क्षेत्रों को कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन के प्रशासनिक नियंत्रण में हस्तांतरित किया जाए। डीएफओ के पत्र के अनुसार कालागढ़, झिरना, ढिकाला, सर्पदुली रेंज पौड़ी जिले के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में इन वन क्षेत्रों को यथाशीघ्र केटीआर के प्रशासनिक नियंत्रण में हस्तांतरण किया जाना चाहिए।
इन रेंजों का मांगा नियंत्रण
1. कालागढ़ रेंज के पटेरपानी ब्लॉक के कक्ष संख्या 1 से 18, धारा ब्लॉक के कक्ष संख्या 1 से 18 और गौजपानी ब्लॉक के कक्ष संख्या 1 से 19 तक।
2. झिरना जोन का झिरना ब्लॉक का कक्ष संख्या 1 से 12 तक।
3. ढिकाला जोन का ढिकाला ब्लॉक कक्ष संख्या 1 से 13 तक, खिनानौली ब्लॉक भाग, कांडा ब्लॉक कक्ष संख्या 1 से 3, 5, 13 व 20 से 23 तक।
4. सर्पदुली रेंज का तैडिया ब्लॉक के कक्ष संख्या 1 से 10 तक, लौहाचौड़ ब्लॉक कक्ष संख्या 1 से 7 व 8 भाग तथा 9 व 10, ढिकाला ब्लॉक कक्ष संख्या 4 से 24, खिनानौली ब्लॉक भाग कुल 31808.45 हेक्टेयर।
विज्ञापन

- कालागढ़, झिरना, ढिकाला व सर्पुदुली रेंज को हस्तांतरण के लिए कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडाउन के डीएफओ की ओर से पत्र मिला है। इस मामले में अभी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें