फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जयकारों के साथ कदली वृक्ष लेने गया दल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/ज्योलीकोट। श्री राम सेवक सभा के आयोजन में वैदिक मंत्रोचार और पूजा-अर्चना के बीच शनिवार से नैनीताल में सात दिवसीय नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन भक्तों का एक दल कदली वृक्ष लेने के लिए सरियाताल (ज्योलीकोट) को रवाना हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ.नीलेश भरणे और विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल और सरिता आर्या ने कदली वृक्ष लेकर रवाना हुए दल को निशान देकर मां नंदा-सुनंदा के जयकारे के साथ रवाना किया। डीआईजी डॉ.भरणे ने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में है। नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव इनमें विशिष्ट पहचान रखता है।
इससे पूर्व आचार्य भगवती प्रसाद जोशी तथा घनश्याम जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की पूजा-अर्चना की। राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी ने महोत्सव के बारे में बताया। यहां सभा के उपाध्यक्ष मनोज जोशी, उप सचिव विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल साह, प्रबंधक राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी मक्खन, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, किशन नेगी आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट और प्रो.ललित तिवारी ने किया। वहीं, नैनीताल से कदली वृक्ष लेने के लिए सरियाताल पहुंचे लोगों का नंदा देवी महोत्सव कमेटी के सदस्यों स्वागत किया। महिलाओं ने परंपरागत झोड़ों के साथ भजन भी गाए। इस दौरान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जया बिष्ट, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, राजू जीना, सुभाष अधिकारी, मनमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के शुभारंभ पर राम सेवक सभा के बाल कलाकार सोनी जंतवाल, श्रुति कोहली, आराधना कोहली, अनुष्का कोहली, पारस जोशी, कुनाल तिवारी, वीरेंद्र ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना और नंदा स्तुति की प्रस्तुति दी। कोटाबाग की शिक्षिका अर्चना भट्ट ने मां नंदा-सुनंदा पर आधारित भजन सुनाया।
कदली वृक्ष के स्थान पर लगाएंगे 21 पौधे
नैनीताल। सड़ियाताल में जिस पवित्र भूमि से मां नंदा सुनंदा की प्रतिमा बनाने के लिए कदली वृक्ष लाया जाएगा वहां विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे लगाए जाएंगे। कदली वृक्ष लेने गए दल को यह 21 पौधे नैनीताल के पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत ने उपलब्ध कराए।
नंदा देवी महोत्सव में आज
दोपहर दो बजे कदली वृक्ष ज्योलीकोट से तल्लीताल स्थित वैष्णो देवी मंदिर लाया जाएगा। दोपहर तीन बजे सूखाताल में और चार बजे नयना देवी मंदिर में कदली वृक्ष का स्वागत और पूजन होगा।
मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के साथ कदली वृक्ष लाए
भवाली। नगर में सात दिवसीय नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ कदली वृक्ष पहुंचने के साथ हुआ। श्रीनंदा देवी महोत्सव कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कंचन बेलवाल और महासचिव मनीष साह की अगुवाई में भक्त दोपहर दो बजे गंगनाथ मंदिर फरसौली की ओर रवाना हुए। गंगनाथ मंदिर में केले के वृक्ष का पूजन किया गया। वहां से कदली वृक्ष को लेकर भक्त पौराणिक देवी मंदिर पहुंचे। कार्यवाहक अध्यक्ष कंचन बेलवाल ने बताया कि आज से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस दौरान नवीन क्वीरा, सूरज मेहरा, पवन भाकुनी, प्रशांत जोशी, हितेश साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें