फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बंद पड़ी चारों ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले चार दिन से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को नैनीताल का मौसम सामान्य बना रहा। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, उसके बाद मौसम दिन भर सामान्य रहा। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों ने राहत महसूस की। वहीं दूसरी ओर सुबह के समय बंद चारों ग्रामीण सड़कें देर शाम तक यातायात के लिए खोल दी गईं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले चार दिन से नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन भर रुक रुककर बारिश हो रही थी जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और उसके बाद दिन भर मौसम सामान्य बना रहा और बारिश नहीं हुई। इससे नैनीताल पहुंचे सैलानियों को राहत मिली।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर मलबा आने से बंद चारों ग्रामीण मार्गों क्रमश: छीड़ाखान-अमजड़ मिडार, कौंता-हरीशताल, ओखलकांडा-पश्या और क्वारब मौना-सरगाखेत को जेसीबी की मदद से मलवा हटाने के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़कों के खुलने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें