फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाना पहला लक्ष्य

विज्ञापन
रामनगर नदी पार करके चुकुम गांव जाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आपदा के बाद स्थितियां सामान्य होने तक पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम स्थगित करने के साथ कार्यकर्ताओं का पहला लक्ष्य पीड़ितों तक मदद पहुंचाना है। दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन

रामनगर के लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि समय पर आपदा की चेतावनी मिलने के बाद राज्य सरकार के सुरक्षा के बेहतर इंतजामों से जन हानि कम हुई। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद के लिए जुटे हुए हैं। संगठन ने देहरादून और हल्द्वानी में आपदा राहत के लिए दो केंद्र स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री खुद पीड़िताें तक पहुंच रहे हैं। यहां प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश मेहरा, मंडी चेयरमैन राकेश नैनवाल, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती और इंदर रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात भी की। उन्होंने गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों को जल्द शिफ्ट करने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार और संगठन उनके साथ है। ग्रामीणों को जरूरी सामान की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
आपदा पीड़ितों को मुआवजे के लिए बने आसान नीति
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा नेता गणेश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए नीति आसान बनाने की मांग उठाई। कहा कि किसी भी श्रेणी की भूमि पर बने भवनों को नुकसान पर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें