फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए 50 करोड़ किए मंजूर

विज्ञापन
काठगोदाम सर्किट हाउस में आपदा को लेकर विभागिय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री प
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगातार पांचवें दिन वह पीड़ितों की मदद के लिए निरीक्षण कर रहे हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले को आपदा प्रबंधन के लिए 50 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि अधिकारी आपदा पीड़ितों को मेडिकल, राशन और यातायात की सुविधाएं तत्काल मुहैया कराएं। शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद सीएम धामी ने कहा कि इस समय उनका फोकस आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने पर है। इस बीच अधिकारी नियम के चक्कर में किसी को परेशान न करें। नियमों में शिथिलता बरतते हुए लोगों की मदद करें। सीएम ने विभागीय अधिकारियों को पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चंपावत समेत कुमाऊं के अन्य जगहों पर भ्रमण के दौरान पीड़ितों को देखकर काफी पीड़ा हुई। अधिकारियों को स्वास्थ्य, यातायात सुविधा शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्ष, विपक्ष और व्यवसायियों से अनुरोध किया कि सब कुछ भुलाकर पीड़ितों की मदद करने में सहयोग करें। कहा कि शिकायत मिली है कि कुछ अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे अधिकारी अपना फोन खुला रखें। शिकायत मिलने पर तत्काल मदद करें। केंद्रीय टीम आकलन करने के लिए आई है। टीम की रिपोर्ट मिलने पर केंद्र सरकार राहत पैकेज देगी।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गौला पुल का संपर्क मार्ग बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 15 दिन बाद पुल पर यातायात व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए हेलीसेवा जारी रहेगी। आवश्यकता अनुसार एक और हेलिकॉप्टर बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें