फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवभूमि नैनीताल में विदेशी पर्यटकों का बढ़ा क्रेज, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूके से आ रहे मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां की खूबसूरती विदेशी पर्यटकों को भी लुभा रही है। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम से बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, कैंची धाम और नैनीताल घूमने के लिए आ रहे हैं। जिले में बीते वर्ष 22,237 पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भारतीयों के अलावा विदेशी भी खूब कर रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि पर्यटन विभाग के आंकड़े कह रहे हैं। यहां का शांत वातावरण विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यहां पर प्रमुख देशों में अमेरिका से 2672 और यूनाइटेड किंगडम से 1483 पर्यटक कैंची धाम, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल की वादियों को देखने पहुंचे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विदेशी पर्यटकों की आमद खूब रही है। ये सभी पर्यटक नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।


प्रमुख स्थलों के कारण विदेशियों का भा रहा नैनीताल
नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम, अपनी आध्यात्मिक आभा और चमत्कारों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। कैंची धाम की ख्याति केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके भक्तों की एक बड़ी संख्या है। इसके चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उधर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।
विज्ञापन



इन देशों से पहुंचे सर्वाधिक पर्यटक

देश पर्यटक
ऑस्ट्रेलिया 848
जर्मनी 732
कनाडा 518
फ्रांस 435
रूस 409

कोट...
एलआईयू और सीटीआर से पर्यटकों का डाटा प्राप्त होता है। आंकड़ों के अनुसार इन देशों से सर्वाधिक पर्यटक वर्ष 2025 में नैनीताल जिले में पहुंचे हैं। - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, पर्यटन विभाग, नैनीताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें