फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फागोत्सव में 15 महिला टीमों ने दी प्रस्तुति

Wed, 25 Feb 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा, मल्लीताल नैनीताल की ओर से 30वें फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 महिला होली दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला होली दल कृष्णापुर, समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी, मां जगदंबा महिला होली समिति, मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अंबे तल्लीताल, प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल, जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल, जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल, जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल, नैनी जागृति समूह नैनीताल और रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन टीमों ने श्री राम सेवक सभा प्रांगण में अपनी कला का प्रदर्शन किया। फागोत्सव का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति और मुकेश जोशी मंटू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी और उपाध्यक्ष अशोक शाह, मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, डॉ. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें