फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल की लापरवाही से हुई किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोनिवि के अधिकारियों ने माना कि रामपुर रोड पर छात्र की मौत के मामले में एचपीसीएल की लापरवाही भी जिम्मेदार है। एचपीसीएल ने भारी भरकम पाइपों को रखने में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ किया था। इस मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने एचपीसीएल को पत्र लिखकर जवाब मांगा लेकिन एचपीसीएल के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। लोनिवि अभियंता ने इस मामले में कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर एक वाहन एजेंसी के पास चार मई को गैस लाइन बिछाने के लिए रखे पाइपों के नीचे दबकर जीतपुर नेगी निवासी छात्र मनोज कश्यप (15) की मौत हो गई। घटना के बाद कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने टीपीनगर चौकी के सामने प्रदर्शन किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने सहायक अभियंता द्वितीय को अवगत कराया कि गदरपुर -दिनेशपुर मदकोटा - हल्द्वानी एसएच -5 मार्ग के अंतर्गत बेलबाबा से लेकर सिंधी चौराहे तक गैस पाइप लाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले में लोनिवि को मीडिया के माध्यम से एक वाहन शोरूम के सामने छात्र मनोज कश्यप की मौत की जानकारी मिली थी। नियमानुसार ऐसे स्थानों पर सूचना पट्टी और संदेश संबंधी बोर्ड लगाए जाने चाहिए थे। मार्ग काटने में भी प्रतिबंधों का कार्यदायी संस्था ने उल्लंघन किया है। ट्रेंच खोदते समय रोड सेफ्टी का ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे स्थानों पर लाल झंडी और सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य होता है। इस बीच कोई दुर्घटना होने पर कार्यदायी संस्था उत्तरदायी होगी। इस मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने एचपीसीएल से नौ मई तक जवाब मांगा था लेकिन लोनिवि को कोई जवाब कार्यदायी संस्था की तरफ से नहीं दिया गया। इस मामले में अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सलाह सहायक अभियंता (द्वितीय) को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें