फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खराब सड़क और नालियों की बदहाली बन गई तल्ली हल्द्वानी वार्ड की पहचान, जानिए क्या बोले लोग

Thu, 12 Sep 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नगर निगम के वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान हैं। पांच साल पूर्व हुए चुनाव में जन-प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी वार्ड में समस्या जस की तस बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान हैं। पांच साल पूर्व हुए चुनाव में जन-प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी वार्ड में समस्या जस की तस बनी हुई हैं। हाल यह है कि लोगों को सिलिंडर भराने के लिए खुद चलकर आना पड़ रहा हैं।

वार्ड संख्या 58 में पानी की निकासी ना होने से सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की सड़कों की स्थिति बेहाल हैं। गड्ढें वाली बेहाल सड़क होने के कारण सिलिंडर की गाड़ी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को खुद ही गली के बाहर आकर सिलिंडर लादकर ले जाना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के बाद पार्षद वार्ड में झांकने तक नहीं आते हैं। वार्ड में कई जगह पर स्ट्रीट लाईट भी खराब पड़ी है, जिसे ठीक नहीं कराया गया। वार्ड के लोगों ने बताया कि पूर्व में कुछ घरों में पानी के बड़े हुए बिल आए थे। इसका समाधान भी अब तक नहीं हुआ। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: मारपीट में देवर का भाभी पर दरांती से जानलेवा हमला, आठ टांके आए; चचेरे भाइयों में हुआ था विवाद

वार्ड के लोगों का कहना-

वार्ड में बनी गूलों में इंदिरा नगर नाले का गंदा पानी आता है। साथ ही कई लोगों के सीवर का पानी भी गूल में आता हैं। जबकि नालियों की गहराई ना होने से सारा गंदा पानी सड़कों में भरता है। इससे डेंगू, अन्य बीमारी का खतरा रहता हैं। -बंशी बिष्ट

बरसात होते ही नालियों की गंदगी सड़क पर आ जाती हैं। पानी की निकासी ना होने से सड़कों पर भारी जलभराव होता हैं। इससे आम जनता का चलना मुश्किल हो जाता हैं।

विज्ञापन

-शांति देवी

कालोनी की सड़क काफी बेकार स्थिति में हैं। सड़कें कच्ची होने के कारण लोगों का चलना भी दुश्वार हो गया हैं। सिलिंडर की भरी हुई गाड़ी सड़क से अंदर नहीं पहुंच पाती हैं। कुछ दिनों पहले खुद सड़क के बीच में भराव किया था।
-आनंद भल्लब पलड़िया

वार्ड में ना तो सड़क ठीक है ना ही नालियों की कोई उचित व्यवस्था हैं। जगह-जगह से नालियां टूटी हुई हैं। इसके कारण सारा गंदा पानी सड़क पर लोगों के पैरों में लगता हैं। सड़क इतनी खराब है कि वाहनों और लाेगों दोनों का चलना दुश्वार हैं।
-रूपा बिष्ट

 

ये हैं प्रमुख समस्याएं

- पानी की निकासी ना होने से जलभराव की स्थिति होना

- कई कालोनियों की सड़क कच्ची और गड्ढे से भरी हुई हैं

- सड़क के मुख्य मोड़ पर कई जगह की स्ट्रीट लाईट खराब पड़ी है

 

वार्ड का दायरा

वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी, धान-मील से लेकर तीन-पानी तक में आता हैं। 2019 में यह वार्ड नगर-निगम में शामिल हुआ। इससे पूर्व यह क्षेत्र ग्रामपंचायत में आता था। वार्ड 58 में फ्रेंड्स कालोनी, श्रीपूरम, वसुंधरा कालोनी, शक्ति फार्म, सुयाल कलोनी, पंत कलोनी, सुयाल विहार आदि क्षेत्र आते हैं।

वार्ड की समस्याओं को हल कराने के लिए मैंने लगातार संघर्ष किया हैं। स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक को समस्या बताई गई हैं। वार्ड में ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्रथम चरण की लाइन स्वीकृत करा दी गई है। जल्द ही इसपर काम शुरु होगा। शासन से वार्ड में एक नया नाला स्वीकृत कराया गया है। जिसमें सभी गलियों के पानी की निकासी होगी और यह पानी तीन-पानी की बड़ी नहर में पहुंचेगा। अन्य समस्याओं को भी हल कराने के लिए मैं संघर्षरत हूं।

विज्ञापन

-मनोज जोशी, पार्षद, वार्ड नंबर 58

वार्ड में काफी समस्या बनी हुई है जिससे आये दिन लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। वार्ड की सड़कों की ऐसी दुरदशा है कि वाहनाें का चलना भी दुश्वार हैं। स्थानीय लोग अपनी जेबखर्च कर रोड के बीच में रेता-बजरी से भरान करते हैं। इसके अलावा पानी की निकासी नहीं हैं। नालियों के टूटने से सारा पानी सड़कों पर आता हैं। ऐसी जलभराव की स्थिति में लोगों का चलना भी मुश्किल हैं।
- युगल शर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें