फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में पुलिस चौकी के पास चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा पुलिस चौकी के पास मंगलवार की देर रात रिश्तेदारों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही के समझाने पर भी स्थिति नहीं संभली तो कोतवाली से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुरा वार्ड नंबर 12 में कुछ लोगों का अपने ही रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष से नेम चंद्र और अन्य लोग रिपोर्ट लिखाने पुलिस चौकी राजपुरा पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें सबसे पहले अस्पताल जाने की हिदायत दी। जैसे ही वे चौकी से बाहर निकले, दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। इस पर फिर उनमें तनातनी हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे।
मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी और सिपाही ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। स्थिति को बिगड़ता देख उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग जब बेस अस्पताल से मरहम पट्टी कराकर लौट रहे थे तब फिर धोबी घाट के पास दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कराया। इस दौरान पुलिस ने एक पक्ष का टेंपो और दूसरे पक्ष की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी ने बताया कि नेमचंद्र की तहरीर पर रामपाल, सतवीर, आशा, धर्मवती, कल्लू, तरुण, राहुल, जितेंद्र, कैलाश, दीपक, सारा और अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा, जबकि दूसरे पक्ष की तारा देवी की ओर से अजय, नेमचंद्र, बंशी, मदन, पायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बवाल के समय चौकी में सिर्फ दो ही पुलिस कर्मी
हल्द्वानी। राजपुरा में नई पुलिस चौकी में प्रभारी समेत कुल छह पुलिस कर्मी तैनात हैं। मंगलवार की रात जब चौकी के सामने बवाल हुआ तो उस समय दो ही लोग चौकी में मौजूद थे। चौकी पुलिस ने बवाल होने पर कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स की मांग की। इस पर कोतवाली से जीप में दो ही पुलिस कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें