फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नैनीताल में पता चल सकेगा वायु प्रदूषण का स्तर

विज्ञापन
प्रदूषण का स्तर मापने के लिए लगाई गई मशीनें। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी की तरह अब नैनीताल में भी वायु प्रदूषण के स्तर को मापा जा सकेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यहां एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम नगर पालिका परिसर में स्थापित किया गया है। इससे नैनीताल में वायु प्रदूषण के स्तर को मापा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि मशीन को चालू कर दिया गया है। इसे हफ्ते में दो दिन चलाया जाएगा। फिलहाल इस सिस्टम को हल्द्वानी का स्टाफ ही संचालित करेगा। बाद में स्टाफ बढ़ने पर नैनीताल के लिए अलग से तैनाती की जाएगी। बताया कि हल्द्वानी में भी हफ्ते में दो दिन प्रदूषण का स्तर मापा जाता है।
विज्ञापन

बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी लगेंगी मशीनें
नैनीताल। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जल्द ही बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी वायु प्रदूषण मापने की मशीनें लगाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.आरके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयास है कि 31 मार्च तक इन स्थानों पर भी मशीनें स्थापित कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें