फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन कीर्तन के साथ बाबा नीब करौली की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
मुक्तेश्वर के चौखुटा में बाबा नीब करौली महाराज की पूजा कराते आचार्य। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। चौखुटा निवासी एलएम भट्टाचार्या ने भजन-कीर्तन के साथ बाबा नीब करौली महाराज की प्रतिमा की स्थापना कर लोगों में प्रसाद बांटा। मूल रूप से दिल्ली निवासी भट्टाचार्य ने कहा कि पांच साल पहले बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन होने से वह उनकी भक्त बन गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वो जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तब उनकी सहायता के लिए कोई नहीं था, तब उन्हें अचानक बाबा जी के दर्शन हुए और एक हाथ से आशीर्वाद देते हुए वह मुस्कुराते हुए नजर आए। तब से उनकी सारी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगी। उस समय वो बाबा के बारे में कुछ नहीं जानती थी। इस साल तीन माह से बाबा जी लगातार उन्हें सपने में आने लगे। इस पर उन्होंने बाबा जी के बारे में जानकारियां जुटाई।
उनके चमत्कारों की कहानियां पढ़ीं। फिर एक दिन वह कैंची धाम आई, यहां पूजा-अर्चना कर बाबा जी के चरणस्पर्श किए। इससे उन्हें शांति महसूस हुई और उनकी समस्याओं का हल निकलने लगा। इसलिए मंगलवार को उन्होंने बाबा जी की महिमा का गुणगान करने और चमत्कारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बाबा जी की प्रतिमा की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें