फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशोखरोश से मनाया हिलजात्रा पर्व

विज्ञापन
बिंदुखत्ता में सातूं-आठूं पर्व पर मूर्ति विर्सजन को जाते श्रद्धालु। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। सातूं-आठूं पर्व बुधवार शाम गौरा-महेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पिथौरागढ़ का मुख्य लोक पर्व हिलजात्रा भी जोशोखरोश के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता इंद्रानगर द्वितीय निवासी चंदन नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में गौरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना के साथ ही झोड़ा, चांचरी, झुमटा आदि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने गोल घेरे में घूमकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गीत गाए।
इधर, इंद्रानगर द्वितीय निवासी अनिल कुमार के आवास पर पिछले कई वर्षों से गमरा पर्व के साथ ही हिलजात्रा परंपरागत रूप से मनाई जाती है। बुधवार को गांव के युवकों ने मुखौटा पहनकर कई करतब दिखाए। वहीं हिरण-चित्तल आकर्षण का केंद्र रहा। नटखट बैल के करतबों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें