भवाली में इस तरह नए रंग रूप में नजर आएगी धर्मशाला । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भवाली। नगर क्षेत्र में 150 वर्ष पुरानी जसुली देवी की धर्मशाला अब जनजाति म्यूजियम के रूप में विकसित को होकर भवाली को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाएगी। धर्मशाला को जनजाति म्यूजियम के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को 44 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। इसके बाद पर्यटन विभाग ने 150 वर्ष पुरानी धर्मशाला को नए रंग में ढालने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
जनजाति म्यूजियम करेगी सैलानियों को आकर्षित
भवाली नगर क्षेत्र में जसुली देवी की ओर से बनाई गई धर्मशाला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को 44 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। राशि मिलते ही विभाग धर्मशाला को जनजाति म्यूजियम के निर्माण के साथ चार दुकानों को पहाड़ी लुक देने जा रही है। साथ ही एक शौचालय का निर्माण करने के साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करेंगे।
भवाली की 150 वर्ष से अधिक पुरानी धर्मशाला को जनजाति म्यूजियम के रूप में विकसित कर भवाली को पर्यटन स्थल बनाएंगे। जिससे भवाली की अलग पहचान बने।
अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी