फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल।
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए विशेष जन सुविधा कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में दिव्यांगजन दिव्यांग प्रमाणपत्र और आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि दिव्यांगजनों को आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अन्यत्र न जाना पड़े, इसलिए एसडीएम/तहसीलदार अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार को नामित कर आय प्रमाण पत्र निर्गत कराना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने बताया कि शिविर ब्लॉकवार आयोजित होंगे।
दिव्यांग पेंशन और कृत्रिम अंग के लिए आवेदन फार्म दिए जाएंगे
डीएम ने कहा कि जन सुविधा कल्याण शिविरों में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकर, कान की मशीन आदि उपकरणों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से दिव्यांग पेंशन और कृत्रिम अंग के लिए आवेदन फार्म दिए जाएंगे। शिविरों के संबंध में जानकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी के दूरभाष 05946-250220 से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

कहां और कब लगेंगे शिविर
आठ नवंबर को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, नौ नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर भीमताल, 12 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर कोटाबाग, 16 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर बेतालघाट, 20 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर धारी, 23 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर ओखलकांडा, 26 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर रामगढ़ और 29 नवंबर को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें