फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद; दुकानदार घायल

Mon, 02 Sep 2024 07:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही नुमाइश के आखिरी दिन सस्ता सामान खरीदने को लेकर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवकों ने दुकानदारों को तमंचा दिखाते हुए पहले धमकाया और उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
नुमाइश में सस्ते सामान को लेकर दुकानदार पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही नुमाइश के आखिरी दिन सस्ता सामान खरीदने को लेकर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवकों ने दुकानदारों को तमंचा दिखाते हुए पहले धमकाया और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर एक दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

हल्द्वानी में लगी नुमाइश में बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत दूसरे राज्य के तमाम शहरों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। 31 को नुमाइश का अंतिम दिन था। नुमाइश में दुकान लगाने वाले बदायूं निवासी हर्षित ने बताया कि उनकी खिलौने की दुकान है। शनिवार रात करीब एक बजे करीब 25-30 लड़के नुमाइश पहुंचे। यहां दुकानों से जबरन सस्ता सामान मांगने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर एक लड़के ने खुद को पार्किंग वाला बताकर तमंचा दिखाया और मुझसे मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


साथ ही पीटकर अधमरा कर दिया और नुकील वस्तु से हमला किया। होंठ पर रॉड मारने की वजह से हर्षित के टांके आए हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें