फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि अफसर पर भड़के सीएम के सचिव: जारी किया फरमान, बोले- कहां गए नैनीताल जिले के 42 हजार श्रमिक, ढूंढो

Sat, 02 Dec 2023 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सचिव मुख्यमंत्री डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान लोनिवि के अफसर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी न होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव मुख्यमंत्री, आवास और वित्त डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सूचना देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की जितनी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनके बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी हो। इसी के साथ नियमित रूप से मानिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि के प्रस्ताव के लिए लंबित मामलों का जिलास्तर, वन विभाग आपसी बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण करें। 

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के जिले में 1,05,059 श्रमिक पंजीकृत है जिनमें 63,000 श्रमिक है। इस पर सचिव ने शेष 42059 श्रमिकों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम वंदना सिंह, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राना, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई मनोज कुमार, एचसी उपाध्याय, पेयजल एके कटारिया, यूपीसीएल एसके सहगल, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी कमल मेहरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें