फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: दिल्ली से रामनगर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला की मौत, जानें पूरा मामला

Sat, 20 Apr 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Ramnagar: दिल्ली से रामनगर वोट देने आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से रामनगर वोट देने आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 75 वर्षीय पारू देवी पत्नी स्व. किशोरीलाल कुकरेती शांतिकुंज गली नंबर 7 की रहने वाली थी। दो बेटे सतीश व अनुष्या कुकरेती, बेटियां ममता व पीतांबरी शादीशुदा हैं। बुजुर्ग महिला के सभी बच्चे दिल्ली में रहते हैं। पांच माह से वह भी दिल्ली में रहती थीं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा के पास बनी झोपड़ियों में लगी आग, देर रात मची चीख-पुकार; घटना के वक्त सो रहे थे सभी परिवार
विज्ञापन


भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला एक दिन पहले ही वोट देने के लिए रामनगर आईं थी। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे वह मोहल्ले के एक युवक के साथ मतदान करने के बाद घर पहुंची। थोड़ी देर बाद युवक सब्जी वाला ठेला लेकर वहां पहुंचा। दरवाजा खुला था और बुजुर्ग महिला बेसुध थीं। जिसकी सूचना आसपास के लोगों काे दी गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें